बरेली: जमीनी विवाद में देवर ने भाभी के पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार देर रात जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भाभी के पेट में गोली मार दी। गोली पेट में लगने की वजह से महिला की मौत तो नहीं हुई मगर उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार देर रात जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भाभी के पेट में गोली मार दी। गोली पेट में लगने की वजह से महिला की मौत तो नहीं हुई मगर उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

रात दो बजे घर में घुसकर मारी गोली
दरअसल, इज्जतनगर के गिरधारी पुर गांव की रहने वाली शांता देवी ने बताया कि उनका परिवार के लोगों को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर लड़ाई होती रहती है। शनिवार को भी उनके देवर इतवारी लाल के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद रात करीब 2 बजे इतवारी लाल कुछ लोगों के साथ घर में घुसे और उनको गोली मार दी।

जल्दबाजी में गोली शांता देवी के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के और लोग भी जग गए। गोली लगने के बाद शांता देवी मौके पर बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद देवर इतवारी लाल फरार हो गया।

लहूलुहान शांता देवी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
परिजनों ने जब शांता देवी को देखा तो उनके होश उड़ गए। एक बार को तो लगा मानों शांता देवी ने दम तोड़ दिया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद अब पहले से हालत सुधार में बताई जा रही है। मगर अभी भी शांता देवी की स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

गोली की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस
गोली लगने की सूचना पर पुलिस ने रात में ही दौड़ लगा दी। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मी महिला के बयान दर्ज करने के लिए जिला अस्पताल भी पहुंचे। फिलहाल पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े-

बरेली: किराएदारों को घर से निकलाना पड़ा मंहगा, मकान मालिक को जेल हुई, प्लाट बिक गया, हालात यह कि अब खुद किराए के मकान में रहते हैं

संबंधित समाचार