मध्य पूर्व के देशों में जल्द बढ़ेगी भारत के कृषि उत्पादों की मांग: कारनदलाजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा कारनदलाजे ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्यों के साथ मिल कर नयी निर्यात नीति तैयार कर रही है। जिसके चलते जल्द ही मध्य पूर्व के देशों के बाजारों में भारत के कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिये केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के …

बाराबंकी। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा कारनदलाजे ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्यों के साथ मिल कर नयी निर्यात नीति तैयार कर रही है। जिसके चलते जल्द ही मध्य पूर्व के देशों के बाजारों में भारत के कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिये केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नेतृत्व वाली आठ सदस्यीय टीम की सदस्य कारनदलाजे ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही मध्य पूर्व के देशों के बाजारों में भारत के कृषि उत्पाद बिकते नजर आएंगे। क्योंकि भारत सरकार राज्य सरकारों से मिलकर एक्सपोर्ट मार्केटिंग की नई नीति तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बजट के अलावा अलग से एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के लिए एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं। कृषि मंत्रालय विदेश व्यापार महानिदेशालय और कृषि एवं प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण जैसी संस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न दूतावास से बात कर रहा है। ताकि ये पता चल सके कि किस देश में किन वस्तुओं को बेचा जाए।

पढ़ें: बिहार में बड़ा हादसा: मुजफ्फरपुर की कुरकुरे, नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 लोगों की मौत, 10 लोगों से अधिक गंभीर घायल

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमारे देश का किसान फल, सब्जियां पैदा करता है। साथ ही तमाम देश ऐसे हैं, जहां ये सब नहीं पैदा होता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को 2017 के चुनाव से ज्यादा सीटें दिलाने के लिए टीम के सदस्य घर-घर जाकर सरकार की ओर से मों को बतायेंगे।

संबंधित समाचार