बरेली: लाठी-डंडो से पीट-पीटकर किसान की हत्या, तीन पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार रात एक किसान की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भाई ने तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले तीनों आरोपियों की जांच पड़ताल में जुटी है। आवारा पशुओं को लेकर हुआ विवाद दरअसल, फतेहगंज पूर्वी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार रात एक किसान की लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भाई ने तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले तीनों आरोपियों की जांच पड़ताल में जुटी है।

आवारा पशुओं को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, फतेहगंज पूर्वी के मानपुर त्रिलोक गांव के रहने वाले हरवीर एक किसान है। शनिवार रात हरवीर सिंह अपने खेतों पर घूमने के लिए गए। उनके भाई हरिचंद का आरोप है कि खेत मे आवारा पशुओं को लेकर उनके भाई का गांव के ही गुड्डू, शिवराज और उमेश से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उन्होंने हरवीर सिंह के साथ मार पीट शुरू कर दी। उन्होंने हरवीर को लाठी डंडो से इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम
हरवीर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर भागे मगर उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-

बरेली: बारिश के साथ हो सकता है नए साल का स्वागत, अब हर दिन ठंड बढ़ने की उम्मीद

 

संबंधित समाचार