हरदोई में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला में 10 ब्लॉकों के एआरपी और केआरपी शामिल हुए। कार्यशाला में सामान्य अंकगणित, साक्षरता व भाषाई दक्षता के संबंध में कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। समापन कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता भारती सिंह ने कहा कि बच्चे की बुनियादी शिक्षा का भाषा और …

हरदोई। जिले में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला में 10 ब्लॉकों के एआरपी और केआरपी शामिल हुए। कार्यशाला में सामान्य अंकगणित, साक्षरता व भाषाई दक्षता के संबंध में कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। समापन कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता भारती सिंह ने कहा कि बच्चे की बुनियादी शिक्षा का भाषा और गणित ही मुख्य आधार है।

इसलिए भाषा और गणित की दक्षताओं के विकास को लेकर शिक्षकों की ओर से समग्र प्रयास किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भाषा और गणित की दक्षता पर बल दिया गया है। राज्य संदर्भ समूह सदस्य आशीष कुमार मिश्र ने कहा की दैनिक जीवन में भाषा और गणित सबसे महत्वपूर्ण विषय है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी पर विशेष बल दिया गया है। जिसके अंतर्गत विभिन्न भाषाई और गणितीय दक्षताओं के विकास पर चर्चा के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। डायट प्रवक्ता सौरभ मौर्य ने भाषा के विभिन्न कौशलों पर प्रकाश डाला।

पढ़ें: झांसी में कांग्रेस को मजबूती देते हुए दमखम से दौड़ी मणिकर्णिकाएं

डायट प्रवक्ता भारती सिंह ने गणित की विभिन्न दक्षताओं को स्पष्ट किया और आरंभिक स्तर पर गणित के विभिन्न कौशलों की चर्चा की। प्रवक्ता उज्मा जबीं ने इस प्रशिक्षण से प्राप्त बिंदुओं को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण में लागू करने का आह्वान किया। अंत में ब्लॉक स्तर पर बेहतर ढंग से अध्यापकों का प्रशिक्षण संपन्न कराए जाने के संकल्प के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में अभय सिंह, सिंहराज, शालिनी तिवारी, बीना वर्मा, प्रीती पाल, अजय कुमार सिंह, जेपी सिंह, सूर्यभान सिंह सहित 50 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

संबंधित समाचार