हरदोई: घर से भागे प्रेमी युगल, लेकिन प्रेमिका के सामने प्रेमी ने किया कुछ ऐसा, इलाके में मचा हड़कंप
हरदोई। घर वालों से नजरें चुराते हुए प्रेमी युगल घर से निकल भागे, लेकिन प्रेमी ने प्रेमिका की आंखों के सामने ट्रेन के सामने छलांग लगा कर जान दे दी। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव व सीओ बघौली महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया …
हरदोई। घर वालों से नजरें चुराते हुए प्रेमी युगल घर से निकल भागे, लेकिन प्रेमी ने प्रेमिका की आंखों के सामने ट्रेन के सामने छलांग लगा कर जान दे दी। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव व सीओ बघौली महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया है कि प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। बताते है कि बघौली थाने के गदनपुर निवासी शरफुद्दीन के 25 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन का गांव के रामकुमार की पुत्री रश्मि के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
शनिवार की देर रात प्रेमी युगल अपने-अपने घर वालों से आंख बचा कर निकल भागे। इसके बाद गदनपुर से कुछ दूर पर चुरई पुरवा रेलवे पुल के पास इस्लामुद्दीन ने रश्मि की आंखों के सामने ट्रेन के आगे छलांग लगा कर जान दे दी। हादसा देख कर रश्मि सहम गई। वह झाड़ियों के पीछे छिप गई। रविवार की पौ फटते ही इस मामले की चख-चख मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव व सीओ बघौली महावीर सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने रश्मि से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग के बारे लगभग सभी को पता था। एक बार दोनों को उनके घर वालों ने काफी डांटा-फटकारा था। इसके बाद फिर दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे थे। गांव वालों की बातों पर यकीन किया जाए तो इस्लामुद्दीन और रश्मि दोनों एक राय होकर घर से भागे थे। बीच में मज़हब की दीवार होने पर दोनों ने जान देने की ठानी, इस्लामुद्दीन ट्रेन के आगे कूद पड़ा।
आंखों के सामने इस भयानक मंज़र को देख कर रश्मि ठिठक गई। इसी बीच ट्रेन धड़धड़ाती हुई वहां से गुज़र गई। इस बारे में बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि रश्मि की तहरीर पर इस्लामुद्दीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अटकलों का बाज़ार गर्म है।
शादी की चल रही थी बात
हरदोई। इस्लामुद्दीन के घर वालों के मुताबिक उसके चार भाई और तीन बहनें थी। दो भाईयों की शादी हो चुकी है। इस्लामुद्दीन की शादी बेहटा गोकुल थाने के पिपरी नेवादा से तय थी। 15 दिसंबर को लड़की वाले सगाई करने के लिए आने वाले थे। इस हादसे से इस्लामुद्दीन के घर में मातम छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बेल्ट प्रमोशन टेस्ट के लिए कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, स्टंट से किया हैरान
