बहराइच: चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार, चाबी और सामान हुआ बरामद
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने बेहड़ा पुल के पास चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से बरामद चोरी के सामान को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने खैरीघाट पुलिस को अपराधियों पर अंकुश के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष खैरीघाट राजकुमार …
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने बेहड़ा पुल के पास चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से बरामद चोरी के सामान को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने खैरीघाट पुलिस को अपराधियों पर अंकुश के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष खैरीघाट राजकुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात को उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह, कार्तिकेय गोंड, अनुज राय, सोनू यादव और अजय कुमार यादव रात्रि गश्त कर रहे थे।
पुलिस टीम थाना क्षेत्र के बेहडा पुल के पास पहुंची। तभी कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में दिखे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से चोरी का कुछ सामान, प्लास, लोहे की रॉड, आठ चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। इस पर सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभी से पूंछताछ की तो सभी ने चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की।
इस पर सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के टेपरी गांव निवासी नसीम पुत्र इलियास, राधेश्याम पुत्र सुकई और गुड्डू पुत्र सुकई के रूप में हुई है।
बहराइच: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
जिले के पिपरी मोहन गांव निवासी युवक अपने ससुराल जा रहा था। शनिवार शाम सात बजे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बाइक चालक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: घर से भागे प्रेमी युगल, लेकिन प्रेमिका के सामने प्रेमी ने किया कुछ ऐसा, इलाके में मचा हड़कंप
