अयोध्या: फिसल कर गिरे साइकिल सवार बुजुर्ग पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे रानीमऊ गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने फिसल कर गिरे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जब तक चालक वाहन को नियंतत्रित करता तब तक ट्रैक्टर का पहिया बुजुर्ग पर चढ़ गया था। अयोध्या की पटरंगा पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली सुरेंद्र प्रसाद तिवारी मौके …

अयोध्या। अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे रानीमऊ गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने फिसल कर गिरे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जब तक चालक वाहन को नियंतत्रित करता तब तक ट्रैक्टर का पहिया बुजुर्ग पर चढ़ गया था। अयोध्या की पटरंगा पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली सुरेंद्र प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

सीओ रुदौली ने बताया कि मृतक की पहचान सुंदर लाल यादव (70) वर्ष निवासी बकौली मजरे रानीमऊ थाना पटरंगा के रूप में हुई हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है और टैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, पंकज यादव, देव रावत लेखपाल ओम प्रकाश मौजूद थे।

चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार, चाबी और सामान हुआ बरामद

खैरीघाट पुलिस ने बेहड़ा पुल के पास चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से बरामद चोरी के सामान को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने खैरीघाट पुलिस को अपराधियों पर अंकुश के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष खैरीघाट राजकुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात को उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह, कार्तिकेय गोंड, अनुज राय, सोनू यादव और अजय कुमार यादव रात्रि गश्त कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-बहराइच: चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार, चाबी और सामान हुआ बरामद 

 

संबंधित समाचार