योगी सरकार में शिक्षा व शिक्षक परेशान : लाल बहादुर
बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन रविवार को श्री मानस इण्टर कॉलेज विशुनपुर में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार में शिक्षक और शिक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। जिस सरकार द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों का ध्यान दिया जाएगा। उसी की सरकार …
बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन रविवार को श्री मानस इण्टर कॉलेज विशुनपुर में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार में शिक्षक और शिक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। जिस सरकार द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों का ध्यान दिया जाएगा। उसी की सरकार इस बार बनाया जायेगा।
बहराइच के भिनगा रोड स्थित विशुनपुरराहू में स्थिति श्री मानस इण्टर कॉलेज में रविवार को जनपदीय सम्मेलन और विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट की ओर से आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर यादव सदस्य विधान परिषद और विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री राम नारायण त्यागी रहे।
अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र ने की। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के बारे में कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ शिक्षकों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में वित्त विहीन, माध्यमिक गुट के लगभग साढ़े तीन लाख शिक्षक हैं। जबकि 21 हजार इंटर कालेज संचालित हो रहे हैं।
लेकिन आज भी वित्त विहीन शिक्षक 50 रुपया से लेकर 150 रुपए तक प्रतिदिन की नौकरी कर रहा है। जबकि मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन 350 रुपए मिल रहा है। ऐसे में वित्त विहीन शिक्षक मनरेगा मजदूरों से भी गिर गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के बारे में सोचने वाली पार्टी की सरकार इस बार बनाया जायेगा। सम्मेलन को प्रदेश संगठन मंत्री राम नारायण त्यागी, क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान संजीव कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-वन विभाग के कर्मियों संंग बाघ को तलाश कर रहे थे ग्रामीण, अचानक सामने आया बाघ और कर दिया हमला
