संभल : अवैध तरीके से डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा लगाने पर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। रात के अंधेरे में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों की आरे से डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को अवैध तरीके से लगा दिया गया। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताकर रविवार को प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनसे मामले की जानकारी …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। रात के अंधेरे में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों की आरे से डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को अवैध तरीके से लगा दिया गया। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताकर रविवार को प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनसे मामले की जानकारी ली।

उसके बाद घटनाक्रम की सूचना एसडीएम चन्दौसी को दी। एसडीएम राजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्राम समाज की जमीन पर लगाई गई मूर्ति को हटवा दिया। पूरा मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझाबली का है।
रविवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा कि ग्राम समाज की जगह में असामाजिक तत्वों की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को रात्रि के अंधेरे में गलत तरीके से लगा दिया है।

इस पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके पर पूछताछ कर एसडीएम को सूचना दी, जिसके बाद एसडीएम राजपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे गये। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से उस प्रतिमा के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि यहां पहले कोई भी मूर्ति नहीं थी।

ये भी पढ़ें :- संभल: भाजपा की लड़ाई मुसलमानों से नहीं, अफजल गुरु के हमदर्दों से है- कपिल देव

कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से यह कार्य किया गया है। जिस पर एसडीएम ने निर्णय लेते हुए वहां से डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को हटवा दिया और मौके पर पुलिस बल को तैनात किया।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

संबंधित समाचार