कन्नौज: पीयूष जैन का घर है या “तिजोरा “, 55 घंटे से जांच जारी, कुल तीन अरब की बरामदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। पान मसाला, साबुन आदि के लिए खुशबू (कंपाउंड) बनाने और बेचने का कारोबार करने वाले पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास पर डीजीजीआई की टीम के सदस्य पिछले 50 घंटे से अधिक समय से डेरा डाले हैं। रावुवर को करीब 50 करोड़ रुपए और मिलने की बात भी सामने आ रही है। इस तरह …

कन्नौज। पान मसाला, साबुन आदि के लिए खुशबू (कंपाउंड) बनाने और बेचने का कारोबार करने वाले पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास पर डीजीजीआई की टीम के सदस्य पिछले 50 घंटे से अधिक समय से डेरा डाले हैं। रावुवर को करीब 50 करोड़ रुपए और मिलने की बात भी सामने आ रही है। इस तरह कानपुर और कन्नौज के घर से कुल तीन अरब से अधिक की संपत्ति मिलने की सूचना है।
बता दें कि कारोबारी के कानपुर के जूही क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित आवास पर गुरुवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड व जीएसटी की टीम ने छापा मारकर करीब 177 करोड़ की रकम बरामद की थी।

इसके बाद ही टीम ने कन्नौज स्थित पीयूष के घर धावा बोला था लेकिन यहां किसी के न होने से मकान सील कर दिया था। टीम इसके बाद यहां से चली गई थी। इसके बाद शुक्रवार की शाम टीम पीयुष के बेटों प्रत्युष व प्रियांश को लेकर उनके छिपट्टी स्थित पैतृक आवास पहुंची थी। उसके बाद शुरू हुआ जांच का सिलसिला लागतार 55 घंटे से अधिक समय से जारी है। शनिवार को पूरे दिन पीयूष का घर खंगालने में टीम लगी रही। इस दौरान 250 किलो चांदी व 25 किलो सोना मिला है इसके अलावा एक झोला भरके चाबियां मिलीं हैं। इनमें से कुछ तो घर मे बने गोपनीय लॉकरों लगीं लेकिन कुछ ताले फिंगर प्रिंट से खुलने वाले थे। इस कारण शनिवार को ही टीम पीयूष जैन को कानपुर से कन्नौज ले आई थी।

इसके अलावा रविवार को घर मे तहखाना मिला है जिससे नौ बोरों में भरीं नोटों की गड्डियां मिलीं है। इसमें अधिकांश गड्डियां 2000 की शेष 500 के नोटों की हैं। इनको गिनने में आ रही दिक्कत के कारण कानपुर से नोट गिनने वाली आधा दर्जन मशीनें मंगाई गई हैं। साथ ही बैंक अफसरों को भी बुलाया गया है। महत्वपूर्ण तथ्य ये है कि बड़े पैमाने पर नकदी व सोना चांदी मिलने के बावजूद पीयूष जैन के घर और न ही आसपास पुलिस या पीएसी की तैनाती की गई है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये कि टीम के किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा न तो मिली रकम का अधिकृत रूप से खुलासा किया गया है और न ही सुरक्षा के इंतजाम ही मौके पर हैं।

पीयूष जैन का घर है या “तिजोरा “

पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास पर फर्श, दीवारों, मजबूत लोहे के गेट लगी अलमारियों और तहखाने से मिले बड़ी तादाद में नोटों व जेवरात देखकर अधिकारी अचंभित हैं। वे कहते दिखे की घर है या तिजोरा। अधिकारियों की निगाहों में ये सवाल भी है कि इतनी कुशलता से पुख्ता घर कैसे बनाया गया। इसे जानने के लिए लखनऊ से आर्किटेक्ट बुलाने की बात सामने आई है। दूसरी तरफ घर बनाने वाले मिस्त्री व मजदूर भी बुलाये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से अब तक 240 करोड़ बरामद

संबंधित समाचार