प्रादेशिक शैक्षिक समागम मे बरेली के चार शिक्षक हुए सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। प्रादेशिक शैक्षिक समागम में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रयागराज में मिशन शिक्षण संवाद के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरेली के शिक्षकों के सम्मानित होने पर शिक्षकों सहित विभागीय अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मानपुर स्कूल के रूपेंद्र सिंह, जल्लापुर से महावीर प्रसाद, क्यारा …
बरेली, अमृत विचार। प्रादेशिक शैक्षिक समागम में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रयागराज में मिशन शिक्षण संवाद के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बरेली के शिक्षकों के सम्मानित होने पर शिक्षकों सहित विभागीय अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मानपुर स्कूल के रूपेंद्र सिंह, जल्लापुर से महावीर प्रसाद, क्यारा की रुचि शर्मा और नवाबगंज से चयनित अर्पण कुमार को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव राकेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो और शॉल पहनाई गई।
