बरेली: नया एस्केलेटर चालू करने की तैयारी, पुराना चलता नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन के सर्क्युलेटिंग एरिया में इन दिनों एस्केलेटर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण में देरी के चलते मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने जमकर फटकार भी लगाई थी। जिसके बाद काम में तेजी भी दिखाई गई लेकिन कार्य फिर भी समय से पूरा नहीं हो सका तो दूसरी तरफ …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन के सर्क्युलेटिंग एरिया में इन दिनों एस्केलेटर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण में देरी के चलते मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने जमकर फटकार भी लगाई थी। जिसके बाद काम में तेजी भी दिखाई गई लेकिन कार्य फिर भी समय से पूरा नहीं हो सका तो दूसरी तरफ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल घर के छोर पर बना एस्केलेटर मानों नए बन रहे एस्केलेटर को भविष्य में होने वाले उसके हाल की चेतावनी दे रहा हो।

करोड़ों की लागत से यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गईं यह स्वचलित सीढ़ियां अधिकतर समय बंद ही रहती हैं। रविवार को भी दोपहर के समय के इसकी चाल थमी नजर आई। चलाने के लिए कोई ऑपरेटर भी पास दिखाई नहीं दिया। कई बार तो चढ़ने और उतरने वाली दोनों सीढ़ियों में से केवल एक ही काम करती है।

स्टेशन अधीक्षक से पूछने पर पता चला कि इसे चलाने का जिम्मा तो बिजली विभाग के पास है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अगर एस्केलेटर बंद हो जाता है तो विभाग का कोई कर्मचारी इसे दोबारा चालू कर देता है। दिक्कत क्या है यह कोई बताने को तैयार नहीं है।

संबंधित समाचार