बरेली: काव्यधारा संस्था ने किया 8 साहित्यिक विभूतियों को सम्मानित किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था -काव्यधारा तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि- सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कमल आनंद की अध्यक्षता और साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ महेश मधुकर व महाराष्ट्र से आए साहित्यकार डॉ शरदेंदु शुक्ल शारद, डॉ अरविंद धवल …

बरेली, अमृत विचार। आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था -काव्यधारा तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि- सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कमल आनंद की अध्यक्षता और साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ महेश मधुकर व महाराष्ट्र से आए साहित्यकार डॉ शरदेंदु शुक्ल शारद, डॉ अरविंद धवल एवं प्रमेश लता पांडे रहीं।

कार्यक्रम में साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ को ‘काव्यधारा महारथी’, प्रमेश लता पांडे को ‘प्रज्ञा सम्मान’, डॉ महेश मधुकर को ‘काव्यधारा महारथी’, डॉ. शालिनी शर्मा ‘मुक्ता’ को ‘साहित्य मनीषी’,डॉ अरविंद धवल को ‘काव्यधारा महारथी’, कमल सक्सेना को ‘काव्यधारा महारथी’ राजबाला धैर्य को ‘प्रज्ञा सम्मान’, शरदेंदु शुक्ल शरद, को ‘काव्य महारथी’ सम्मान एवं डॉ गीता चौहान को ‘प्रज्ञा सम्मान’ दिया गया।

इस मौके पर रामकिशोर वर्मा, आनंद गौतम, उपमेंद्र सक्सेना एड., गीता मिश्र,ओंकार सिंह विवेक, सुभाष राहत बरेलवी, डॉ प्रीति हुंकार, राम कुमार भारद्वाज अफरोज,ठा. रामप्रकाश सिंह ओज, मनोज कुमार, पुष्पा जोशी प्राकाम्य, रागिनी गर्ग, राजवीर सिंह राज, सुरेंद्र अश्क़ रामपुरी, धर्मपाल सिंह चौहान धर्म, भारतेंदु सिंह , धीरज भटनागर उमेश तिरगुनायत बीना अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमल सक्सेना किया।

संबंधित समाचार