बरेली: ऑटो लिफ्टर ने दो मिनट में उड़ा दी बाइक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेलापीर मंडी में आढ़त के पास खड़ी बाइक ऑटो लिफ्टर ने 2 मिनट में लॉक तोड़कर चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि मंडी और आसपास क्षेत्र में अक्सर ऑटो लिफ्टर बाइक चोरी की …

बरेली, अमृत विचार। डेलापीर मंडी में आढ़त के पास खड़ी बाइक ऑटो लिफ्टर ने 2 मिनट में लॉक तोड़कर चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि मंडी और आसपास क्षेत्र में अक्सर ऑटो लिफ्टर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

इज्जतनगर के नगरिया कला निवासी फिरोज खां ने बताया कि वह मंडी में पल्लेदार है। वह 24 दिसंबर को मंडी में आए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक सुहान की आढ़त के पास खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे उनकी बाइक का लॉक तोड़कर चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चोर बाइक के पास टहल रहा है। इसके बाद चोर ने बाइक पर बैठने के बाद दो मिनट में उसका लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार