रायबरेली: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ओर से अवैध अस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध अस्त्र फैक्ट्री …

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ओर से अवैध अस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध अस्त्र फैक्ट्री में छापा मारकर शानु शाकर पुत्र मुन्ना तूफानी निवासी नयी बस्ती गुलाब रोड थाना कोतवाली नगर को अवैध शस्त्र बनाते हुए भारी मात्रा में निर्मित/अर्द्ध निर्मित शस्त्र तथा बनाने के उपकरणों सहित  रेती मोड के आगे कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें- भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने बोली बड़ी बात- अगर दिग्विजय गोमांस खाना उचित मानते हैं तो नाम बदलकर रख लें ‘दिग्विजय खान’

जिसके विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शानु शाकर पुत्र मुन्ना तूफानी निवासी नयी बस्ती गुलाब रोड थाना कोतवाली नगर द्वारा बताया गया कि वह अवैध शस्त्रों की मरम्मत करके तथा बनाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने 1 देशी तमंचा 12 बोर, 1 देशी तमंचा 315 बोर, 3 तमंचा अर्द्ध निर्मित 12 बोर,  3 अर्द्ध निर्मित नाल 12 बोर,2 जिंदा कारतूस 315 बोर, धौंकनी, निहाई, शिकंजा, ड्रिल मशीन, गैस सिलेण्डर, बर्नर, आरी, हथौड़ी, सड़सी, कटर, छेनी, सुम्मी, तवा आदि  बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक पीयूष सिंह थाना कोतवाली नगर, उप-निरीक्षक अनिल यादव थाना कोतवाली नगर आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें- अफ्रीकी देश कांगो में आत्मघाती धमाके के बाद अधिकारियों को और हमलों की आशंका, बचाव के लिए तैयारियां तेज

संबंधित समाचार