हरदोई: बसें लगीं रैली में तो जनता हुई परेशान, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, रैली और जनसभाओं की होड़ विभिन्न दलों में लगी हुई है। कानपुर में प्रधानमंत्री की रैली का असर जिले में भी दिख रहा है यहां रोडवेज बस स्टैंड पर बसे न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बताते चलें प्रधानमंत्री मंगलवार को कानपुर में जनसभा को …

हरदोई। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, रैली और जनसभाओं की होड़ विभिन्न दलों में लगी हुई है। कानपुर में प्रधानमंत्री की रैली का असर जिले में भी दिख रहा है यहां रोडवेज बस स्टैंड पर बसे न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

बताते चलें प्रधानमंत्री मंगलवार को कानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे जनसभा में लोगों को पहुंचाने के लिए निजी संसाधनों के अलावा रोडवेज की बसें भी लगाई गई हैं। रोडवेज की बसें जनसभा के लिए लगाए जाने से हरदोई बस स्टैंड पर बसों का अभाव है। जिसके चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

पढ़ें- बिहार: मुजफ्फरपुर ‘बॉयलर’ धमाके के सिलसिले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सबसे अधिक समस्या लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए है ।बसे न होने से घंटों लोग यहां इंतजार कर रहे हैं बसों की संख्या बहुत कम हो जाने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। एक तरफ सरकार संक्रामक रोगों के चलते दूरी बनाने की बात कह रही है वही बसों के अभाव में लोग जैसे तैसे क्षमता से अधिक बसों में सवार होकर यात्रा कर रहे हैं बस 9 से बस स्टैंड पर भी दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा है यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते आपस में दूरी के नियम का भी पालन नहीं हो पा रहा है।

चुनाव की तैयारियों में हालांकि समाज सभी राजनीतिक दल लगे हुए हैं इसी क्रम में रैलियों और जनसभाओं का आयोजन हो रहा है लेकिन आम जनता को इन रैलियों और जनसभाओं के कारण समय समय पर दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

संबंधित समाचार