तेलंगाना-आंध्र प्रदेश की सीमा क्षेत्र में मुठभेड़, छह माओवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खम्मम। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्र पर जंगल से घिरे एक इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से गोलीबारी समाप्त होने के बाद छह माओवादी के शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद दोनों …

खम्मम। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्र पर जंगल से घिरे एक इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से गोलीबारी समाप्त होने के बाद छह माओवादी के शव बरामद किए गए हैं।

सूचना मिलने के बाद दोनों तेलुगु राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारी आंध्र प्रदेश की सीमा पर पहुंच गए हैं। खम्मम जिल के पुलिस अधीक्षक के करीबी सूत्रों के अनुसार इलाके में अभी भी तलाश अभियान जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ तेलंगाना सीमा से सटे छत्तीसगढ़ की ओर सुकमा जिले के दक्षिण बस्तर इलाके में सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच हुई थी।

सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच यह मुठभेड़ तीन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुआ। सभी शवों को तेलंगाना के खम्माम के जंगली इलाके से बरामद किए गए। भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। तीन राज्यों के सीमा क्षेत्र में आज तेलंगाना सुरक्षा बल (ग्रे हाउंड्स) और माओवादी के बीच गोलीबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यहां भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये गये है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़े-

भाजपा ने पंजाब चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अमरिंदर, ढींडसा की पार्टी के साथ की गठबंधन की घोषणा

संबंधित समाचार