हरदोई: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, जिपं. अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मध्यान्ह भोजन योजना रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता में एक से बढ़ कर एक लजीज पकवान बनाए गए। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए रसोइयों को और बेहतर काम करने की सीख दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाजी मारने वाली रसोइयों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। रविवार को जीआईसी में …

हरदोई। मध्यान्ह भोजन योजना रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता में एक से बढ़ कर एक लजीज पकवान बनाए गए। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए रसोइयों को और बेहतर काम करने की सीख दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाजी मारने वाली रसोइयों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। रविवार को जीआईसी में हुई इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती रहीं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा, डा.अंजलि गुप्ता, स्वास्थ्य एवं खाद्य अधिकारी अजीत सिंह,शहर के एक होटल के शेफ निकी और सीमा गौड़ की मौजूदगी में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रसोइयों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

बावन ब्लाक के सविंलियन विद्यालय सिब्बापुरवा की सुनीता ने एक नंबर पर रहते हुए बाज़ी मारी। टड़ियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नानकगंज ग्रंट के रामकुमार गौतम ने दूसरा और पिहानी ब्लाक के सविंलियन विद्यालय सहादतनगर की नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें:-Boxing Day Test: बेन स्टोक्स के प्रदर्शन से नाखुश हैं रिकी पोंटिंग, बोले- ‘कहां है वो आक्रामकता, जिससे टीमें डरती थीं’

इसके अलावा 27 रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन टड़ियावां बीईओ डॉ. सत्यप्रकाश यादव और डा.श्वेता गौर ने किया। इस दौरान डीसी (एमडीएम) मयंक त्रिपाठी, डीसी (निर्माण) ब्रजभूषण मिश्रा, डा. पंकज वर्मा, मुकीत बेग, अतुल श्रीवास्तव, संतोष कुमार, सुधीर कुमार, शिवकांत श्रीवास्तव, मनीष कुमार व शिमला सिंह मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: युवा सम्मेलन में विधायक पंकज सिंह बोले- पहले सुनते थे देश बदल रहा है लेकिन जबसे सीएम योगी आए तो लगा की यूपी बदल रहा है

संबंधित समाचार