सीतापुर: पुलिस का खुलासा, अवैध संबंधों के चलते मां-बेटे ने की थी युवक की हत्या
पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम हरनी कीरतपुर में छह दिन पूर्व एक युवक का शव टैंक में मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। लखनऊ के रहने वाले युवक की हत्या एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिल कर की थी और उसका शव को नग्न हालत में शौचालय के टैंक में …
पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम हरनी कीरतपुर में छह दिन पूर्व एक युवक का शव टैंक में मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। लखनऊ के रहने वाले युवक की हत्या एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिल कर की थी और उसका शव को नग्न हालत में शौचालय के टैंक में डाल दिया था। मृतक और आरोपी महिला के बीच काफी समय से शरीरिक संबंध थे। लखनऊ का युवक उससे मिलने गांव आया था। यहां महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में महिला के बेटे ने देख लिया था। जिसके बाद मां-बेटे ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके बेटे की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को भी जल्द पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। पिसावां इलाके के हरनी कीरतपुर गांव में 20 दिसम्बर को एक सेफ्टिक टैंक में अज्ञात युवक का नग्न शव मिला था। शव मिलने के बाद से उसकी हत्या की आशंकाएं बनीं थी। शव का निकलवा कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही शव की पहचान का प्रयास शुरू किया।
पुलिस की कोशिशों के बाद शुक्रवार को लखनऊ के इंटौंजा इलाके के अल्मपुर गांव निवासी संतोष ने लाश की पहचान अपने भाई प्रमोद मिश्रा उर्फ टिंकू के रूप में की थी। मृतक के भाई ने हरनी कलां गांव की निवासी रेखा पत्नी स्व रविन्द्र व उसके पुत्र गोलू पर हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर लेकर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में यह मामला बेहद चौकाने वाला निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरनी कीरतपुर निवासी रेखा के पति की सात वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी। जिसके बाद वह जीविका चलाने के लिये मड़ियावां लखनऊ चली गयी थी।
जहां उसकी मुलाकात अल्दमपुर थाना इटौंजा के प्रमोद मिश्रा उर्फ टिंकू से हो गयी थी। दोनों में मुलाकात के बाद जिस्मानी संबंध हो गए थे। पुलिस के मुताबिक 11 दिसम्बर को प्रमोद, रेखा रैदास से मिलने हरनी कीरतपुर आया था। जहां उसने जमकर शराब पी, मछली खाई। रात्रि में रेखा के लड़के गोलू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देख लिया। जिसके बाद मां-बेटे दोनों ने रुपये की मांग करते हुये प्रमोद पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन जब वह नहींमाना तो उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर बेहोश कर दिया।
जिसके बाद ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दिया। शिनाख्त न हो सके, इसके लिये उसके सारे कपड़े उतार कर जला दिया और लाश को गांव के बाहर ले जाकर सुशील के शौचालय के टैंक में डाल दिया। उन्होंने बताया आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि उसके पुत्र गोलू की तलाश की जा रही है। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़े:-मिर्जापुर: जंगल उजाड़ने वालों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार, जानें पूरा मामला…
