अयोध्या: पत्नी को धमकाते हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में पिता की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लेकर ससुराल में पत्नी को धमकाने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनाली बन्दूक बरामद करते हुए आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। मामला थाना कोतवाली अयोध्या के जानकी महल मोड़ नयाघाट के पास कहा है। …

अयोध्या। जिले में पिता की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लेकर ससुराल में पत्नी को धमकाने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनाली बन्दूक बरामद करते हुए आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। मामला थाना कोतवाली अयोध्या के जानकी महल मोड़ नयाघाट के पास कहा है।

सोमवार की दोपहर एक महिला भागते-भागते कोतवाली पहुंची। पुलिस वालों से उसने कहा कि ‘साहब मेरा दामाद अपने पिता की दो नली लाइसेंसी बन्दूक लेकर मेरे घर पर आया है और मुझे व मेरी बेटी ज्योति मिश्रा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आप जल्दी चलिए नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती है।

उक्त महिला की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्शन में आई और उसके घर पर जाकर देखा तो युवक डबल बैरल बन्दूक 12 बोर से एक महिला को धमका रहा था। इस दौरान पुलिस वालों ने उसे हथियार डालने को कहा तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने मशक्कत करते हुए युवक से बन्दूक छीन ली।

पढ़ें: कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजन ऑनलाइन भी करें आवेदन: मंडलायुक्त

आरोपी की पहचान इशान देव मिश्रा निवासी महाजनी टोला रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। आरोपी से उसके पिता की 1 डबल बैरल बंदूक 12 बोर व 2 कारतूस और एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। थाना कोतवाली अयोध्या में 615/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 506 भादवि पंजीकृत किया गया। शस्त्र लाइसेन्स धारक भूपनरायण मिश्रा के विरुद्ध भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रामपुर : ख्यालीराम लोधी बोले- सफल विद्यालय के होते हैं तीन आधार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित