मुरादाबाद : छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए समझाया मतदान का महत्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटरों को जागरूक करने की मुहिम रंग ला रही है। जनपद में जेंडर फीसदी में बढ़ोतरी हुई है। 2017 विधानसभा चुनाव के समय एक हजार के सापेक्ष 854 महिलाएं थीं, जो बढ़कर 880 हो गईं हैं। यह बात गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में सोमवार को चुनावी पाठशाला …

अमृत विचार, मुरादाबाद । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटरों को जागरूक करने की मुहिम रंग ला रही है। जनपद में जेंडर फीसदी में बढ़ोतरी हुई है। 2017 विधानसभा चुनाव के समय एक हजार के सापेक्ष 854 महिलाएं थीं, जो बढ़कर 880 हो गईं हैं। यह बात गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में सोमवार को चुनावी पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनंदवर्धन ने कही।

उन्होंने चुनाव में मतदान करने की अपील करते हुए सभी को शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से मतदान का महत्व बताया। स्कूल में चुनावी पाठशाला कार्यक्रम अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत जागो मतदाता कार्यक्रम किया गया।

सीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनपद में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में चुनावी पाठशाला, वोटर अवेयरनेस फोरम व इलेक्टरल लिटरेसी क्लबों का गठन किया गया है। उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए सिविल सर्विसेज परीक्षा में किस तरह से सफलता अर्जित की जाए प्रश्न उत्तर भी दिया। बताया कि जागरूकता कार्यक्रम से महिलाएं अपना अधिकार समझ रहीं हैं।

कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) डॉ. अनुज अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल वोटर हेल्पलाइन एप व 1950 टॉल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने आभार जताया। पाठशाला अंतर्गत उप प्रधानाचार्य गरिमा देसाई, गजल, रिचा पाठक व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे।

संबंधित समाचार