ओमिक्रॉन से निपटने को प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार : जय प्रताप
अयोध्या। दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन पर सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जो सूचनाएं पिछले 1 महीने से आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर से व केंद्रीय …
अयोध्या। दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन पर सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जो सूचनाएं पिछले 1 महीने से आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर से व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से उसको लेकर उत्तर प्रदेश में पूरी तैयारी है। प्रदेश में 550 आॅक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। वेंटिलेटर, मैन पावर व पीडियाट्रिक आईसीयू की सारी चीजें पिछले एक महीने के अंदर मॉक ड्रिल के माध्यम से लगातार चेक की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो लाख हो कोरोना जांच हो रही हैं। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी जांच हो रही है। प्रतिदिन 12 से 15 लाख वैक्सीनेशन हो रहा है। इस समय 1 लाख 55 हजार बेड तैयार हैं। जहां वेंटिलेटर की जरूरत है वहां लगाया जा रहा है। साथ ही आॅक्सीजन प्लांट तैयार हो चुके हैं। गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के समापन कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल और सभी मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आये हुए चिकित्सको ने शिविर में मिले अपने अनुभवों को मंच से साझा किया। कार्यक्रम के शुरुआत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने पूरी स्वास्थ्य यात्रा की योजना और शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
यात्रा के संयोजक डॉ एमएलके भट्ट ने यात्रा की सराहना करते हुए यात्रा का वृत्त प्रस्तुत किया। डॉ. प्रभात ने पूरी यात्रा को उपलब्धियों में गहरा प्रकाश डालते हुए खंड स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं की व्याख्या की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र के संगठन मंत्री अनिल ने गांवों में चिकित्सा के प्रारूप में चिकित्सकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें:–हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत, बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर कही यह बात
