बुंदेलखंड के किसान जैविक खेती अपनाकर दुगनी करें आय: श्रीराम चौहान
झांसी। उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं विपणन राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने सोमवार को बुंदेलखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए किसानों को इसे अपनाकर आय दुगनी करने की अपील की। यहां महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में पहल एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत औद्यानिक कृषि एवं कृषि उद्यमी दो दिवसीय …
झांसी। उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं विपणन राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने सोमवार को बुंदेलखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए किसानों को इसे अपनाकर आय दुगनी करने की अपील की। यहां महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में पहल एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत औद्यानिक कृषि एवं कृषि उद्यमी दो दिवसीय मेले का शुभारंभ आज प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा “ संपूर्ण बुंदेलखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। किसान जैविक खेती को आत्मसात करते हुए अपनी आय को दोगुना करें। किसान की जीडीपी में जब सुधार होगा तो भारत की जीडीपी में भी सुधार होगा,देश एवं प्रदेश के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर जाता है। गांव का किसान खुशहाल होगा तभी देश/प्रदेश खुशहाल होगा। किसानों के विकास के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों पर ही आधारित है। वर्ष 2014 से पूर्व किसान कर्जदार था और बंध कर काम करता था, हमारी सरकार ने उसे कर्ज मुक्त कर स्वतंत्र काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषको का सम्मान व दो युवा कृषकों की ओर से स्ट्रॉबेरी की खेती करने पर प्रोत्साहित किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न किसानों को लौकी, खीरा, करेला, आदि किस्म के बीज निशुल्क वितरित किए गए। चौहान ने इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न को स्टालों देखा और स्टॉल पर लगाए गए उत्पाद की जानकारी ली साथ ही किसानों को प्रोत्साहित किया। स्टॉलों की निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। चौहान ने कहा “ मुख्यमंत्री जी ने किसानों की प्रगति को देखते हुए योजनाएं उनके खेत तक पहुंचाई हैं। प्रधानमंत्री जी ने कृषि क्षेत्र में ने मूलभूत परिवर्तन करते हुए कृषि निर्यात नीति घोषित की है। जिसका किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसान को बेहद महत्वपूर्ण स्थान देते हुए कहा कि आपकी समृद्धि से ही देश की खुशहाली है। पारंपरिक खेती से हटकर औद्यानिक खेती की ओर बढ़े ताकि आपकी आय दुगनी हो सके।
उन्होंने औषधीय पौधे लगाए जाने का भी सुझाव दिया, बुंदेलखंड में तुलसी की खेती एक चमत्कार है, इससे मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहते हैं स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में जनपद के अर्चित पाण्डेय, दीपांशु मोटवानी युवा कृषकों की ओर से बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी की खेती करने पर उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में बुंदेलखंड एक ऑर्गेनिक खेती का हब बनेगा, यहां के उत्पाद अच्छे दामों पर विदेशों तक भेजे जाएंगे।
पढ़ें: बहराइच: अध्ययन के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षु अधिकारी
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से लगातार किसान हित में कार्य व योजनाएं बनाई जा रही है। किसान की आय तभी दुगनी होगी जब लागत कम होगी। उन्होंने खेत में रसायन उर्वरकों के इस्तेमाल को बंद करने के साथ ही जैविक खेती पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ बुंदेलखंड के किसानों तक पहुंचा है, क्षेत्र के अन्य किसान भी लाभकारी योजनाओं का लाभ लें।
