मुरादाबाद : गेटपास पास समाप्त होने से व्यापारियों को मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग की। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति के लिए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग की। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति के लिए आंदोलन कर रहा था।

इसी बीच प्रधानमंत्री ने संपूर्ण देश से मंडियों का लाइसेंस 9 आर. 6-आर व गेटपास व अन्य प्रावधानों को पूर्णतः समाप्त कर दिया है, जिससे आम व्यापारी को बड़ी राहत मिली और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। लेकिन, व्यापार मंडल समिति के अंदर लग रहे शुल्क की समाप्ति की मांग सदैव उठाती रही है। हालांकि कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जिससे उद्योग जगत व व्यापारी समाज में रोष है।

उधर, जिलाध्यक्ष हरीश भसीन ने कहा कि मंडी अधिनियम में साफ लिखा है कि जो जिस प्रदेश में उत्पाद होगा, उस पर मंडी शुल्क लगेगा। जबकि अब देश-प्रदेश के बाहर से आने वालों पर भी शुल्क लग रहा है। बताया कि मंडियों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जितनी फीस सरकार को मिलती है, उससे कई गुना पैसा मंडी सचिव व कर्मियों को जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया जाए। मंडी के अंदर काम करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी करके यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से 0.5 (आधा) प्रतिशत शुल्क लगाया जाए। जिससे सरकार पर खर्च का भार नहीं पड़ेगा। मौके पर कौशल टंडन, शरद चतुर्वेदी, विपिन गुप्ता, राकेश मल्होत्रा आदि रहे।

संबंधित समाचार