कांप उठी धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप, जानिए कहां?
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 7.01 बजे झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.3 थी और इसका केंद्र गिलगित-बाल्तिस्तान के अस्टोर …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 7.01 बजे झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.3 थी और इसका केंद्र गिलगित-बाल्तिस्तान के अस्टोर इलाके में 10 किलोमीटर की गहराई में था।
