लखनऊ: राजधानीवासियों छह नहीं, सात घंटे का है नाइट कर्फ्यू!
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सरकार की ओर से घोषित नाइट कर्फ्यू का अनुपालन कुछ ज्यादा ही कड़ाई से कराया जा रहा है। आलम ये है कि सरकार ने छह घंटे का नाइट कर्फ्यू घोषित किया है, पर राजधानीवासी सात घंटे नाइट कर्फ्यू से …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सरकार की ओर से घोषित नाइट कर्फ्यू का अनुपालन कुछ ज्यादा ही कड़ाई से कराया जा रहा है। आलम ये है कि सरकार ने छह घंटे का नाइट कर्फ्यू घोषित किया है, पर राजधानीवासी सात घंटे नाइट कर्फ्यू से गुजर रहे हैं।
रात 10 बजे से ही चटकने लगती लाठियां
सूबे की योगी आदित्यानाथ सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक की है। पर राजधानी पुलिस एक घंटे पूर्व रात 10 बजे से ही दुकानें बंद करवाने के लिए लाठियां चटकानी शुरू कर देती है। लोगों को भी रोककर पूछताछ की जाती है और तुरंत घर जाने के लिए कहा जाता है। ऐसे ऑफिस से घर जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।
यह भी पढ़ें:-केरल हाई कोर्ट ने सरकार से कहा- सबरीमला में ‘मंडल-मकरविलाक्कू’ उत्सव के दौरान जरूरी चिकित्सा व्यवस्था करें सुनिश्चित
व्यापारियों में बढ़ रहा रोष
गत रविवार रात समय से पूर्व दुकानें बंद कराने को लेकर चारबाग स्टेशन, जैपलिंग रोड चौराहा और हजरतगंज चौराहे पर पुलिस व दुकानदारों के बीच झड़प हुई। दरअसल कोविड को लेकर सरकार की ओर से घोषित नाइट कर्फ्यू का व्यापारियों ने स्वागत किया है। पर पुलिस की समय से पूर्व दुकानें बंद कराने की कार्रवाई के कारण व्यापारियों में रोष बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें:-कोविड टीकाकरण को लेकर कांग्रेस के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब- कहा- ‘कांग्रेस के नेता भय पैदा कर रहे हैं’
