कानपुर: जमीनी विवाद में महिलाओं ने पुलिस को बंधक बनाकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटमपुर/कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के पानीपुरवा गांव में देवीदीन व अजय आदि के बीच काफी पुराना जमीनी विवाद है। जिस पर सोमवार को देवीदीन द्वारा निर्माण करने पर विपक्ष ने डायल-112 को सूचना कर दी।जिस पर थाना साढ़ के दो सबइंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। तभी मौजूद महिलाओं ने एक दरोगा को बंधक बनाकर पिटाई करनी …

घाटमपुर/कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के पानीपुरवा गांव में देवीदीन व अजय आदि के बीच काफी पुराना जमीनी विवाद है। जिस पर सोमवार को देवीदीन द्वारा निर्माण करने पर विपक्ष ने डायल-112 को सूचना कर दी।जिस पर थाना साढ़ के दो सबइंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। तभी मौजूद महिलाओं ने एक दरोगा को बंधक बनाकर पिटाई करनी शुरू कर दी।वही दूसरे दरोगा ने भागकर जान बचाई और साढ़ एसओ को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार साढ़ थाना के पानीपुरवा गांव में देवीदीन पुत्र स्व मैकू तथा अजय कुमार पुत्र स्व रामभजन के बीच जमीनी विवाद  था जिसपर समाधान दिवस में शिकायत पर कार्यरत लेखपाल द्वारा पैमाइश कर देवीदीन के पक्ष में फैसला किया था लेकिन अजय कुमार आदि लोग उसे निर्माण नही करने दे रहे थे।

यह भी पढ़ें:-चुनाव से पहले यूपी में बड़ा फेरबदल, शासन ने सात आईपीएस अफसरों का किया तबादला

निर्माण के दौरान विवाद होने पर जैसे ही साढ़ थाना के दो दरोगा मौके पर पहुंचे तभी आधा दर्जन महिलाओं ने एक सबइंस्पेक्टर को पकड़ बंधक बना लिया और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी तभी मौका देख दूसरा दरोगा वहाँ से भागा कुछ महिलाओं ने उसे खदेड़ा लेकिन दरोगा जान बचाकर भागा और साढ़ थानाध्यक्ष को पूरा वाक्या बताया आनन फानन साढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए दरोगा को मुक्त करा आधा दर्जन महिलाओ को गिरफ्त में ले लिया।जबकि घर के पुरुष मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ें:-मजहब छिपा कर की मोहब्बत, 5 साल रहा लिव-इन में, फिर डाला इस्लाम अपनाने का दबाव, गिरफ्तार

संबंधित समाचार