बरेली: अमित शाह और योगी के रोड शो लेकर तार हटने शुरू
बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को लेकर बिजली अधिकारियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार से रोड शो के रूट पर आने वाले तारों को हटाकर ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया गया है। वही अधिकारियों के निर्देश पर डिश और जनरेटर …
बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो को लेकर बिजली अधिकारियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार से रोड शो के रूट पर आने वाले तारों को हटाकर ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया गया है। वही अधिकारियों के निर्देश पर डिश और जनरेटर संचालको ने भी अपने तैयार हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही रोड शो के रूट पर आने वाले तारों को हटा दिया जाएगा।
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जन विश्वास यात्रा लेकर 31 दिसंबर को बरेली में आएंगे और उसका समापन यहां पर होगा। इससे पहले बिजली विभाग के अफसरों ने रोड शो के रूट पर आने वाले बिजली के तारों को 18 फीट ऊपर करने का काम शुरू कर दिया गया है। रोड शो वाले रास्ते झुमका तिराहा से लेकर अय्यूब खां चौराहे तक बिजली विभाग के अफसरों ने सर्वे किया था।
अधिकारियों ने यह देखा कि इस रूट में कहीं पर तार लटक तो नहीं रहे या फिर तार बहुत नीचे तो नहीं है। जिसमें सामने आया है कि डिश और जनरेटर संचालको के तार अधिक हैं। सोमवार को शहर में किला से लेकर अय्यूब खां चौराहे तक तारों को ऊपर करने का काम शुरू कर दिया गया है।
अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि तीन खंडो को तार ऊपर करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डिश और जनरेटर संचालकों से भी तार हटाने को कहा गया है।
