बरेली: सिपाही ने दरोगा के लिए मांगी जैकेट, लाइन हाजिर
बरेली, अमृत विचार। सिपाही ने दुकान पर जाकर दरोगा के लिए एक जैकेट की डिमांड कर दी। दुकान मालिक ने मना किया तो वह दुकानदार को हड़काने लगा। इससे वहां पर हंगामा मच गया। सूचना पर दरोगा भी मौक पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हो गया। इसकी शिकायत दुकानदार ने आईजी रमित शर्मा …
बरेली, अमृत विचार। सिपाही ने दुकान पर जाकर दरोगा के लिए एक जैकेट की डिमांड कर दी। दुकान मालिक ने मना किया तो वह दुकानदार को हड़काने लगा। इससे वहां पर हंगामा मच गया। सूचना पर दरोगा भी मौक पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हो गया। इसकी शिकायत दुकानदार ने आईजी रमित शर्मा से कर दी। जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
रविवार की शाम बिहारीपुर चौकी पर तैनात सिपाही सुमित कानपुर लैदर हाउस पर पहुंचा और उसके मालिक से चौकी इंचार्ज बिहारीपुर सनी चौधरी के लिए जैकेट की मांग करने लगा। मना करने पर उसने दुकानदार को जमकर हड़काया। इससे वहां पर हंगामा मच गया। जिसके बाद बिहारीपुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे।
दुकानदार ने आईजी से शिकायत करते हुए दरोगा और सिपाही की सीसीटीवी होने की भी बात कही। जिसके बाद मामला एसएसपी के संज्ञान में आ गया। इसके चलते एसएसपी ने रात में ही चौकी इंचार्ज बिहारीपुर और सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया। लोगों ने बताया कि सुमित लंबे समय से बिहारीपुर चौकी पर तैनात था।
आईजी ने शुरू कराई दोनों की जांच
आईजी रमित शर्मा ने दरोगा और सिपाही की जांच शुरू करा दी है। अगर वह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनपर विभागीय कार्रवाई करते हुए गैर जनपद भेजा जाएगा।
दरोगा और सिपाही की शिकायत मिली थी। इसके बाद दोनों को वहां से हटाकर लाइन भेज दिया गया है। मामल की जांच कराई जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
