रायबरेली: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस सभी को सीएचसी ले गई। हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो …

रायबरेली। सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस सभी को सीएचसी ले गई। हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे पलऊ मजरे चंड़रयी गांव निवासी धीरेंद्र यादव बाइक से ऊंचाहार जा रहा था। दौलतपुर गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी ले आई। इसी तरह लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सेमरीरनापुर गांव के पास की है।

हटका गांव निवासी रजनीश मिश्र अपने दो साथियों के साथ बाइक से बाबूगंज बाजार जा रहे था। सेमरीरना पुर गांव के पास ऊंचाहार की ओर से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पूरे दुर्गा बक्स मजरे सरेनी गांव निवासी मनीष कुमार तिवारी, हटका गांव निवासी भोलू मिश्र उर्फ दुर्गेश तथा हटका गांव के ही रजनीश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़ें- अमेरिका को घरेलू उड़ानों के लिए भी टीकाकरण अनिवार्य करना चाहिए: फाउची

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले आई। जहां डाक्टरों ने सभी की हालत नाजुक देख  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल चार लोग सीएचसी आए थे। सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष तिवारी और रजनीश मिश्र की मौत हो गई है। शव को पीएम के मर्चुरी हाउस ले जाया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार