ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स: रॉबर्ट लेवांडोवस्की को चुना गया वर्ष 2021 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। दुबई ग्लोब सॉकर पुरस्कार का 12वां सत्र बुर्ज खलीफा में आयोजित किया गया। जिसमें पोलैंड और बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्की को सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर और दर्शकों की पसंद का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। लेवांडोवस्की ने सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर का माराडोना पुरस्कार जीता। Robert Lewandowski presented with the 2021 Globe Soccer …

दुबई। दुबई ग्लोब सॉकर पुरस्कार का 12वां सत्र बुर्ज खलीफा में आयोजित किया गया। जिसमें पोलैंड और बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्की को सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर और दर्शकों की पसंद का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। लेवांडोवस्की ने सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर का माराडोना पुरस्कार जीता।

वहीं मैनचेस्टर युनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुनिया में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिये पुरस्कार दिया गया। इंग्लिश प्रीमियर लीग खेल रहे रोनाल्डो ने वीडियो संदेश भेजकर पुरस्कार के लिये धन्यवाद दिया।

Image

फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे को सर्वश्रेष्ठ पुरूष फुटबॉलर और एलेक्सिया पुतेलास को सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ महिला क्लब का पुरस्कार बार्सीलोना ने और पुरूष क्लब का पुरस्कार चेलसी ने जीता।

Image

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर इटली के जियांलुइगी डोनारूमा चुने गए जिन्होंने यूरो फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी बचाई थी । वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार रॉबर्टो मंचिनी को और राष्ट्रीय टीम का पुरस्कार इटली को मिला।

संबंधित समाचार