संभल : फायरिंग में किशोरों का नाम आने पर कोतवाली पहुंचे व्यापारी, किया अनोखा प्रदर्शन
चन्दौसी/संभल/अमृत विचार। जिले में सोमवार को चंदौसी शहर में व्यापारियों ने हाथ में भगवान की मूर्ति लेकर पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला। इसके बाद व्यापारी लड्डू – गोपाल (भगवान श्रीकृष्ण) की मूर्ति लेकर कोतवाली पहुंचे। भगवान कृष्ण की मूर्ति को टेबल पर रखकर न्याय की गुहार लगाई। थाने पर पहुंचे सीओ गोपाल सिंह ने पीड़ित …
चन्दौसी/संभल/अमृत विचार। जिले में सोमवार को चंदौसी शहर में व्यापारियों ने हाथ में भगवान की मूर्ति लेकर पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला। इसके बाद व्यापारी लड्डू – गोपाल (भगवान श्रीकृष्ण) की मूर्ति लेकर कोतवाली पहुंचे। भगवान कृष्ण की मूर्ति को टेबल पर रखकर न्याय की गुहार लगाई। थाने पर पहुंचे सीओ गोपाल सिंह ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आवश्वासन दिया।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि चंदौसी पुलिस ने एक मैंथा व्यापारी के 14 साल के नाबालिग बेटे को झूठे केस में फंसा दिया है। बता दें कि कुछ व्यक्तियों ने 22 दिसम्बर को फायरिंग कर दी थी, फायरिंग के दौरान विकास कुमार पुत्र हरिओम घायल हो गया। उसी प्रकरण को लेकर मैंथा व्यापारी के 14 वर्षीय पुत्र तथा दो अन्य किशोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।
मैंथा व्यापारी अंशुल टनाटन तथा उनकी पत्नी अपने 14 वर्षीय पुत्र सूर्य टनाटन व दो अन्य दो 17 वर्षीय बच्चों के विरूद्ध हुए मुकदमे को लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचे। पीड़ित व्यापारी अंशुल टनाटन के परिजनों का कहना है कि उनके नाबालिग बच्चों पर षडयंत्र के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया। सीओ चंदौसी गोपाल सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को विकास नाम के युवक को गोली लगी थी। इस मामले में विकास की तहरीर के आधार पर मैंथा व्यापारी के बेटे सूर्या टनाटन, अंकुश वार्ष्णेय और जौंटी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।
