लुधियाना विस्फोट मामला: जर्मनी में गिरफ्तार हुआ एसएफजे का सदस्य, कई और जगहों पर हमला करने का बनाया था प्लान
नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना अदालत परिसर में पिछले सप्ताह हुए विस्फोट के संबंध में जर्मनी पुलिस ने मंगलवार को खालिस्तानी समर्थक समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया। उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि जसविंदर ने लुधियाना विस्फोट के लिये आपूर्तिकर्ता का काम …
नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना अदालत परिसर में पिछले सप्ताह हुए विस्फोट के संबंध में जर्मनी पुलिस ने मंगलवार को खालिस्तानी समर्थक समूह ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया। उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि जसविंदर ने लुधियाना विस्फोट के लिये आपूर्तिकर्ता का काम किया था और वह ऐसे कई और विस्फोट अंजाम देने की योजना बना रहा था।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पर भारत के अन्य मेट्रो शहरों में भी इस तरह की गतिविधियों के लिए साजिश रचने का आरोप है।
खुफिया विभाग के सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया, “जसविंदर पाकिस्तान में अपने मददगारों के जरिए पंजाब को विस्फोटकों की आपूर्ति करता था।” उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही और भी कई गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। जसविंदर पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है। वह सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी सहयोगी हैं, जो यूरोप से खालिस्तान समर्थक अलगाववादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें…
सीएम गहलोत बोले- धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करने वालों की खुली पोल
