मुरादाबाद : रोडवेज परिसर के बाहर खोखों पर गरजी जेसीबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रोडवेज परिसर के बाहर रखे खोखों पर मंगलवार को नगर निगम की जेसीबी गरजी। दोपहर को अचानक जेसीबी लेकर निगम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और खोखों तो तोड़ना शुरू कर दिया। जिससे दुकानदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि निगम की टीम ने सामान निकालने तक का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रोडवेज परिसर के बाहर रखे खोखों पर मंगलवार को नगर निगम की जेसीबी गरजी। दोपहर को अचानक जेसीबी लेकर निगम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और खोखों तो तोड़ना शुरू कर दिया। जिससे दुकानदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

उनका कहना था कि निगम की टीम ने सामान निकालने तक का वक्त नहीं दिया। करीब एक घंटे में कई खोखो तोड़ने के साथ ही टीम ने काफी सामान भी जब्त कर लिया। टीम के जाने के बाद दुकानदार ध्वस्त खोखों से सामान निकालते नजर आए। अधिकारियों का कहना है काफी समय से रोडवेज परिसर के बाहर अवैध तरीके से खोखे लगा लिए गए थे। कई बार चेतावनी देने के बाद भी खोखे नहीं हटाए तो यह कार्रवाई की गई है। करीब 12 खोखों को तुड़वाया गया है।

संबंधित समाचार