EPL : कावानी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को न्यूकैसल से हारने से बचाया, मैच रहा 1.1 से ड्रॉ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूकैसल। एडिंसन कावानी ने बेंच से आने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर युनाइटेड को न्यूकैसल के हाथों हारने से बचाया और मैच 1.1 से ड्रॉ रहा। कोरोना मामलों के कारण टीम के दो मैच स्थगित होने के बाद 16 दिन बाद खेल रहे युनाइटेड को पहले अहाफ में …

न्यूकैसल। एडिंसन कावानी ने बेंच से आने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में मैनचेस्टर युनाइटेड को न्यूकैसल के हाथों हारने से बचाया और मैच 1.1 से ड्रॉ रहा।

कोरोना मामलों के कारण टीम के दो मैच स्थगित होने के बाद 16 दिन बाद खेल रहे युनाइटेड को पहले अहाफ में मेजबान टीम ने दबाव में ला दिया। एलेन सेंट मैक्सिमिन ने सातवें मिनट में मेजबान को बढत दिला दी।

हाफटाइम में कावानी स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे। उनके आने से खेल में आक्रामकता आई और 71वें मिनट में पहला याॉट रोके जाने के बाद उन्होंने रिबाउंड पर गोल किया। तय लग रही जीत से वंचित हुई न्यूकैसल टीम नीचे से दूसरे स्थान पर है जबकि युनाइटेड अगर जीतता तो सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच सकता था।

संबंधित समाचार