मोदी और योगी की नीतियों से प्रभावित होकर ली भाजपा की सदस्यता : शरद अग्निहोत्री
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के जरवल विकास खंड निवासी समाजसेवी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ चही उन्होंने कहा हम सभी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के जरवल …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के जरवल विकास खंड निवासी समाजसेवी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ चही उन्होंने कहा हम सभी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के जरवल विकास खंड अंतर्गत परसोहर गांव निवासी शरद अग्निहोत्री वरिष्ठ समाजसेवी है।
शरद अग्निहोत्री मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पर समाजसेवी ने टोल फ्री नम्बर पर मिस काल करके पार्टी की सदस्यता ली। समाजसेवी के साथ बौद्धिक प्रकोष्ठ के सूर्यमणि शुक्ल, डॉक्टर प्रकाश चंद्र द्विवेदी, इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता शीतल प्रसाद शुक्ल, चिकित्सक डॉक्टर अवधेश दीक्षित समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण तेकड़ीवाल ने सभी को भाजपा का गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद समाजसेवी ने जिलाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट किया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बोर्ड में प्लग लगाते समय युवक की मौत, श्रावस्ती सहकारी चिनिमिल में निदेशक के पद पर तैनात था मृतक
सदस्यता लेते हुए समाजसेवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईमानदारी के सात देश के विकास में सहयोग किया है। साथ ही उनकी नीतियां देश हित में हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीति विकास परक है। जिससे प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, कृष्ण पाल मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, सतेंद्र कुमार शुक्ला समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-ओमीक्रोन का खतरा: पहले नम्बर पर महाराष्ट्र, दूसरे पर दिल्ली में बढ़े ओमीक्रोन के मामले, देश में आंकड़ा 650 के पार
