मुरादाबाद : पहले योगी ने किया कन्यादान, अब अमित शाह छोड़ेंगे चुनावी तीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। तब यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक कन्यादान किया था। अब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह चुनावी तीर छोड़ेंगे। बुद्धि विहार के जिस मैदान पर 15 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोज हुआ था। वहीं से 30 दिसंबर को अमित शाह जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे। यह …

मुरादाबाद,अमृत विचार। तब यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक कन्यादान किया था। अब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह चुनावी तीर छोड़ेंगे। बुद्धि विहार के जिस मैदान पर 15 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोज हुआ था। वहीं से 30 दिसंबर को अमित शाह जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे। यह मैदान प्रधानमंत्री की सभा का गवाह है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने लिए सहयोग की अपील की थी।

गृहमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के बड़े नेता यहां पहुंच गए हैं। संगठन के जिला प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर दो दिनों से जमे हुए हैं। जबकि सोमवार को करनाल के सांसद संजय भाटिया ने क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, शहर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र के साथ शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक की।

रैली प्रबंधन के सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण किया और मंच निर्माण को लेकर मंच बनाने वाली एजेंसी से समन्वय बनाया। सांसद सुरेंद्र नागर ने सभा प्रबंधन की समीक्षा की। क्षेत्रवार वाहनों के आवंटन और भीड़ प्रबंधन के जिम्मेदारों से दो टूक बात की। बुद्धि विहार की यह धरती राज्य विधानसभा चुनाव की बड़ी सभा के गवाह बनने जा रही है। वैसे तो अभी प्रदेश में चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, गृह मंत्री की इस सभा को विधानसभा की रैलियों का पूर्वाभ्यास माना जा रहा है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय ढाका कहते हैं पार्टी के लिए यह स्थान हर बार शुभ साबित हुआ है। भीड़ प्रबंधन और ऐतिहासिक प्रयासों का रिकॉर्ड यहां बना है। गृहमंत्री के मंच पर सभी जनप्रतिनिधि, मंडल और प्रदेशीय पदाधिकारी रहेंगे।

संबंधित समाचार