चित्रकूट: मानिकपुर विधायक ने संवाद कर सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने सोमवार को रामनगर ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक सभागार में आयोजित संवाद में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब किसी माफिया की हिम्मत नहीं …

चित्रकूट। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने सोमवार को रामनगर ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ब्लॉक सभागार में आयोजित संवाद में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि वह गरीबों या व्यापारियों की संपत्ति पर कब्जा कर सके। अगर किसी ने कब्जा किया, तो प्रदेश के मुख्यमंत्री का बुलडोजर तैयार है। माफिया की संपत्ति को तो ध्वस्त किया ही जाएगा, साथ ही वहां गरीबों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भू-माफियाओं के कब्जे से छुड़ाई गई जमीनों में गरीबों के आवास बनाने के लिए 157.78 करोड़ की 31 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है। कहा कि पहले जनता के विकास के लिए आने वाला पैसा चंद लोग हड़प जाते थे। गरीबों के लिए आवास पहले भी बनाए जा सकते थे, लेकिन पूर्व की सरकारों ने ऐसा नहीं किया क्योंकि उनकी नीयत ही साफ नहीं थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

पढ़ें- आधुनिक भारत में 7 दिसंबर 1856 को हुआ था पहला विधवा विवाह, जानें इसके बाद सामज में क्या हुआ बदलाव

सपा के शासन में गरीबों की संपत्ति पर माफियाओं का कब्जा होता था, लेकिन आज उन जमीनों को माफियाओं से मुक्त कराकर गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। कहा कि सपा और बसपा दोनों ही सरकारों में गरीबों का हक मारा जाता था।

आज हमारी सरकार के पास महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के लिए ढेरों योजनाएं हैं। चाहे वह जन आरोग्य योजना हो या फिर सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना हो इनका लाभ प्रदेश भर के लाखों परिवारों को मिल रहा है।

संबंधित समाचार