रामपुर : ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर किसानों का धरना शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मिलक-पटवाई मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सालों से क्षेत्रवासियों व किसान संगठनों द्वारा की जा रही है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने मंगलवार से धरना शुरू कर दिया। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में बेमियादी धरना …

रामपुर, अमृत विचार। मिलक-पटवाई मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सालों से क्षेत्रवासियों व किसान संगठनों द्वारा की जा रही है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर किसानों ने मंगलवार से धरना शुरू कर दिया। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मिलक-पटवाई मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर मालगाड़ी घंटो तक खड़ी रहती हैं जिस कारण रेलवे फाटक बंद रहता है। मार्ग से आवागमन करने वाले क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने के कारण कई बार गभर्वती एंबुलेंस में ही नवजातों को जन्म दे देती हैं। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या का विधायक सांसद का कोई ध्यान नहीं है।

संबंधित समाचार