बहराइच: बच्चे पर बाघ ने किया हमला, जिला अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव निवासी बालक पर सोमवार को बाघ ने हमला कर दिया था। जिसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल को फल दिया। साथ ही स्वास्थ्य लाभ की जानकारी …

बहराइच। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव निवासी बालक पर सोमवार को बाघ ने हमला कर दिया था। जिसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल को फल दिया। साथ ही स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेकर डॉक्टरों से वार्ता की।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत नौसर गुमटिहा गांव निवासी प्रमोद (8) पुत्र सुम्मारी सोमवार शाम को घर के सामने खेल रहा था। तभी जंगल से निकल कर आए बाघ ने बालक के गर्दन को पकड़ लिया। बालक के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े, तब प्रकाश की जान बच सकी थी। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल के वार्ड नंबर सात में उसका इलाज चल रहा है।

मंगलवार को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी क्लब के सदस्य रामशेर यादव के साथ पहुंचे। उन्होंने ने हमले में घायल बालक का हाल जाना। साथ ही चिकित्सक से वार्ता की। इसके बाद अध्यक्ष ने बालक को फल दिया। समुचित इलाज का अध्यक्ष ने प्रबंध कराया।

उधर गांव में निरंतर हमले को देखते हुए वन विभाग ने पिंजड़ा लगवाया है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि गांव में पिंजड़ा लगा दिया गया है। वन कर्मी निरंतर गश्त कर रहे हैं।

कानपुर: रैली में जमकर लगे ठहाके जब मोदी बोले ‘झाड़े रहो कलेक्टर गंज’

पीएम मोदी ने मंगलवार को कानपुर में अपने पुराने दिनों को याद करते हुये शहर के मशहूर पनकी वाले हनुमान जी और ठग्गू के लड्डू का जिक्र तो किया ही, साथ में कनपुरियों की हाजिर जवाबी के निराले अंदाज का भी जब उल्लेख किया तो जनसभा में जम कर ठहाके लगे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कानपुर: रैली में जमकर लगे ठहाके जब मोदी बोले ‘झाड़े रहो कलेक्टर गंज’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता