रायबरेलीः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विकास क्षेत्र के कस्बा खीरों के श्री सरस्वती इंटर कालेज के सामने कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनसभा के माध्यम से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और गम्भीर आरोप लगाए। उनके निशाने पर केवल भाजपा रही। कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन को सम्बोधित करते …

रायबरेली। विकास क्षेत्र के कस्बा खीरों के श्री सरस्वती इंटर कालेज के सामने कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनसभा के माध्यम से भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और गम्भीर आरोप लगाए। उनके निशाने पर केवल भाजपा रही।

कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आदिवासियों की निर्मम हत्या, उन्नाव, हाथरस की बेटियों के साथ अत्याचार,गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे द्वारा लखीमपुर में किसानों की कुचलकर निर्मम हत्या आदि के विरोध में प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने गई तो प्रदेश सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। उन्हें खुद कई बार जेल भेजा गया । प्रदेश सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।

इस बार जनता कांग्रेस को जनादेश देने जा रही है। किसान रतजगा कर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं । गौशालाओं में गाय मर रही हैं । लेकिन किसी के द्वारा यदि यह मुद्दा उठाया जाता है तो सरकार जेल में डाल देती है । गन्ना किसान परेशान है उसे भुगतान नहीं मिल रहा है । किसान भटक रहे हैं क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है । हर चार घंटे में प्रदेश में एक किसान आत्महत्या कर रहा है । महंगाई सातवें आसमान पर है।

किसानों का बीमा करने वाली कंपनी के माध्यम से सरकार ने 28 हजार करोड़ का घोटाला किया है।कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि प्रियंका गांधी के लडकी हूं लड़ सकती हूं के नारे से प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है। इस जनसभा में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी व ब्लाक कार्यकारिणी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही कई गांवों के काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पांच मिनट के अंतराल पर पति-पत्नी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार