अमरोहा : हर्ष ने नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2021-22 की हुई प्रतियोगिता में अमरोहा निवासी हर्ष सहदेव ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन कर दिया। इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी हर्ष सहदेव पुत्र सुदेश सहदेव ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन …

अमरोहा, अमृत विचार। नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2021-22 की हुई प्रतियोगिता में अमरोहा निवासी हर्ष सहदेव ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन कर दिया। इससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
शहर के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी हर्ष सहदेव पुत्र सुदेश सहदेव ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 27 दिसंबर को नई दिल्ली में हुई थी। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा पांडिचेरी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, वेस्ट बंगाल, आसाम, मिजोरम, मध्य प्रदेश आदि जगहों के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया था। जिसमें कंट्रीवाइड सीनियर अंडर 70 की हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर हर्ष सहदेव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मेरठ में हुई प्रतियोगिता में भी वह पहले जिले में कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं।

हर्ष सहदेव अपने भाई बहनों में दूसरे नंबर के हैं। यह ग्रेजुएट है। इनके पिता सुदेश सहदेव सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अमरोहा में क्लर्क है। हर्ष सहदेव को गोल्ड मेडल मिलने पर इनके परिवार में खुशी का माहौल है। बधाई देने के लिए मोहल्लेवासियों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।

संबंधित समाचार