अयोध्या: हरियाणा से बिहार शराब सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
अयोध्या। रौनाही पुलिस, स्वाट और आबकारी टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। आरोपियों से आगरा से चोरी हुआ कंटेनर बरामद हुआ। कंटेनर के अंदर ड्रम में रखा 200 लीटर अल्कोहल व …
अयोध्या। रौनाही पुलिस, स्वाट और आबकारी टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। आरोपियों से आगरा से चोरी हुआ कंटेनर बरामद हुआ। कंटेनर के अंदर ड्रम में रखा 200 लीटर अल्कोहल व हरियाणा की मुहर लगी अंग्रेजी शराब की चार पेटी जब्त की गई है। साथ ही देसी शराब की शीशियों को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपी हरियाणा से बिहार में शराब सप्लाई करते थे। रौनाही पुलिस ने बभनियावां पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार किया है।
एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाल रंग का कन्टेनर बभनियावां की ओर पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे चारों तरफ से घेर लिया।
पूछताछ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान संदीप पाण्डेय निवासी कहुआ थाना खंडासा जनपद अयोध्या व कोमल प्रसाद निवासी करनपुर थाना गभाना जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो साथी सत्तार खां निवासी कांगरका थाना सदर तावडू जिला नूंह व ओमप्रीत निवासी विश्वकर्मा कालोनी, थाना चरखी दादरी जिला भिवानी, हरियाणा के साथ मिलकर मार्च 2020 में विचपुरी आगरा से कन्टेनर को चोरी किया था।
कन्टेनर के पीछे के गेट खुलवाकर चेक किया गया तो एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम मे करीब 200 लीटर अल्कोहल, चार पेटी अंग्रेजी शराब की बोतल, 88 पव्वा देसी शराब वाह ओरेंज की शीशियां मिलीं। आरोपियों से 2160 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: रोजगार मांगने निकले HP के बेरोजगारों को हल्द्वानी पुलिस ने धमकाया, हिरासत में लिया
