मुरादाबाद : शादी से किया इनकार तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने तेजाब से युवती का चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। इस बारे में युवती के परिचित ने मुरादाबाद पुलिस को ट्वीट कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में युवती से संपर्क किया और आरोपी को भी पकड़ लिया। मगर …

मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने तेजाब से युवती का चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। इस बारे में युवती के परिचित ने मुरादाबाद पुलिस को ट्वीट कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में युवती से संपर्क किया और आरोपी को भी पकड़ लिया। मगर युवती व उसके परिजनों ने माफी मांगने पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती कस्बे के अलग-अलग मुहल्लों में रहते हैं। युवती निजी कंपनी में नौकरी करती है, जबकि आरोपी उसके भाइयों को ट्यूशन पढ़ाता है। इसके चलते उसका युवती के घर आना-जाना था। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए। दोनों की बिरादरी भी एक ही है। युवक ने अपने प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा।

मगर युवती के परिवार वालों ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद युवक शादी के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। इस पर युवती ने साफ कह दिया कि वह परिवार वालों की इच्छा से शादी करेंगे। प्रेमिका का जवाब सुनने के बाद युवक बगावत पर उतर आया। उसने धमकी दी कि अगर वह उसकी नहीं हो सकी तो किसी दूसरे की भी नहीं होने देगा। उसने उसे तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी भी दे डाली।

उसकी धमकी से डरी युवती ने अपने परिचित से पुलिस को ट्वीट करवा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने कुछ ही देर में युवती को खोज निकाला। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी युवक को भी दबोच लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही आरोपी के सिर से आशिकी का भूत उतर गया। वह युवती और उसके परिजनों से माफी मांगने लगा। काफी मिन्नतें करने पर युवती और उसके परिजनों ने उसे माफ करते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया।

संबंधित समाचार