मुरादाबाद : प्रियंका की प्रतिज्ञा गिनाकर कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुटने का आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को छला है। भाजपा ने अपराध खत्म करने का वादा कर सत्ता हासिल की। लेकिन प्रदेश सरकार अपराध पर नकेल कसने में बिफल है। केवल राजनीतिक विरोधियों का उत्पीड़न …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को छला है। भाजपा ने अपराध खत्म करने का वादा कर सत्ता हासिल की। लेकिन प्रदेश सरकार अपराध पर नकेल कसने में बिफल है। केवल राजनीतिक विरोधियों का उत्पीड़न करने में लगी है। प्रदेश में हर ओर अपराध का बोलबाला है।

आईएमए भवन में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने नगर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिज्ञा सम्मेलन आयोजित किया। इसको संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि प्रदेश में किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों को हक मांगने पर लाठी, गोली खानी पड़ रही है। जनता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से प्रभावित है। क्योंकि जनता को पता है कांग्रेस ही हर वर्ग का भला कर सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव के लिए चालीस फीसदी टिकट देने का ऐलान किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उच्च शिक्षा के बालिकाओं को स्कूटी और टैबलेट दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण काल का बिजली बिल माफ किया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कांग्रेस दिलाएगी। बीस लाख नौजवानों, बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। कोरोना की आर्थिक मार झेल रहे परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के अलावा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे से महिलाएं जुड़ चुकी हैं। भाजपा महिलाओं का वोट बैंक के लिए ही प्रयोग करती है जबकि प्रियंका गांधी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक रुप से समर्थ बनाकर उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की नीतियों और प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा बताने में जुटें। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील सरवर हासमी ने की।

सम्मेलन में असद मौलाई, आनन्द मोहन गुप्ता, रिजवान कुरैशी, अनुराग शर्मा, मोहम्मद शमी, अशोक कपूर, अरशद परवेज, विजय मिश्रा, नरेंद्र सैनी, कबीर अहमद, मो. शदान, अनमोल गुप्ता, अमित पांडेय, महक वारसी, रेहान ख़ान, जावेद अंसारी, संजीव शर्मा, जकरिया कुरैशी, मो. जमाल, फय्याज, खालिद नूर, सफदर न्याजी, अज़ीम कुरैशी, अफसर अंसारी, सुहाना फात्मा, सरदार जगजीत सिंह राजकमल गुप्ता, गोसिया साबिर, अनवार सेफी, पार्षद कमर सलीम, विनय खन्ना, अफ़सर खान, गोसिया साबिर, हाजी फैजान सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार