कन्नौज: आपसी रंजिश में किशोर की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। शहर कोतवाली क्षेत्र में आपस की रंजिश के चलते पड़ोस के दो युवकों ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार देर रात किशोर का खून से लथपथ शव झाड़ियों से बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। घटनाक्रम के अनुसार शहर के हाजीगंज सल्टेंपीर निवासी 16 साल का मोहम्मद …

कन्नौज। शहर कोतवाली क्षेत्र में आपस की रंजिश के चलते पड़ोस के दो युवकों ने किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार देर रात किशोर का खून से लथपथ शव झाड़ियों से बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। घटनाक्रम के अनुसार शहर के हाजीगंज सल्टेंपीर निवासी 16 साल का मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद यासीन सोमवार शाम पड़ोस के दो युवकों साकिब और बाबू के साथ जाने की बात कहकर घर से गया था।

रात 8 बजे तक उसके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। जब उसका कहीं पता नही चला तो परिजन युवकों के घर गए और किशोर के बारे में जानकारी की। घरों में रजाई में दुबके युवक टाल मटोल करने लगे। कहा कि कैफ को पुलिया पर छोड़ दिया था। परिजन वहां गए टी भी किशोर का पता नहीं चला। इस पर पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस पहुंची औऱ पड़ोसी युवकों से पूछताछ की।

उनको हर तरह से आश्वस्त किया तो वे रात करीब 13 बजे उस जगह पुलिस को लेकर गए जहां किशोर का शव पड़ा था। किशोर के सीने में गोली मारी गई थी। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने ही रंजिश में उसकी हत्या की है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी प्रशांत कुमार ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: पीयूष जैन के घर पांचवें दिन भी गिने गए नोट, स्टेट बैंक के कर्मचारी बक्सों में भरकर ले गए कैश व सोना

संबंधित समाचार