रामपुर: चमरपुरा में जेसीबी से ध्वस्त किए अवैध कब्जे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अम़ृत विचार। चमरपुरा स्थित अवैध कब्जों पर लोक निर्माण विभाग की जेसीबी चली। टीम ने मौके पर पहुंचकर चार पांच अवैध रूप से किए हुए कब्जों को ध्वस्त कराया। विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा गया। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मुस्तैद रहा। कुछ दिन पहले चमरपुरा स्थित अवैध …

रामपुर, अम़ृत विचार। चमरपुरा स्थित अवैध कब्जों पर लोक निर्माण विभाग की जेसीबी चली। टीम ने मौके पर पहुंचकर चार पांच अवैध रूप से किए हुए कब्जों को ध्वस्त कराया। विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा गया। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मुस्तैद रहा।

कुछ दिन पहले चमरपुरा स्थित अवैध कब्जों को हटाने के प्रशासनिक अफसरों ने निर्देश दिए थे। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने राजकीय भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के मामले में संज्ञान लिया। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निशान भी लगाए थे। साथ ही टीम ने अवैध कब्जों को हटाने की बात कही थी।

इसके बाद विभाग की ओर से मुनादी भी कराई गई। उसके बाद भी अवैध कब्जों नहीं हटाया गया। मंगलवार को लोक निर्माण खंड की टीम चमरपुरा स्थित अवैध कब्जों को हटाने के लिए टीम मौके पर पहुंची जहां टीम ने अवैध कब्जों को हटाया।

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। लोक निर्माण खंड के अधिशासी अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि चमरपुरा स्थित अवैध रूप से पांच कब्जे कर रखे थे। जिनको टीम द्वारा हटाया गया, पूर्व में पहले कब्जों को हटाने के लिए नोटिस भी तामील कराए गए थे।लेकिन कब्जों को नहीं हटाया गया।

संबंधित समाचार