यूपी सरकारी ने तीन आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, देखें सूची
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए गैर जनपद में तबादला कर दिया है। मंगलवार शाम आदेश जारी कर दिए गए, तबादला सूची में आईपीएस अमित कुमार यादव सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं आईपीएस लाखन सिंह …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए गैर जनपद में तबादला कर दिया है। मंगलवार शाम आदेश जारी कर दिए गए, तबादला सूची में आईपीएस अमित कुमार यादव सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ बनाए गए हैं।
वहीं आईपीएस लाखन सिंह यादव सहायक पुलिस अधीक्षक आगरा से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी के लिए भेजे गए हैं। जबकि अभिजीत शंकर सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से सहायक पुलिस अधीक्षक गाज़ियाबाद बनाए गए हैं।

30 को होगा राज्य हज समिति के चेयरमैन का चुनाव
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने उप्र राज्य हज समिति के सदस्यों की घोषणा कर दी। इसी के साथ नवनियुक्त सदस्य बैठक कर हज समिति के चेयरमैन का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष का चुनाव 30 दिसंबर को शाम 4 बजे बापू भवन के चतुर्थ तल स्थित सभागार में होगा। हज समिति के सदस्यों में राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम, मंत्री व विधान परिषद सदस्य मोहसिन रजा को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। इसके अलावा सभासद शौकत अली मेरठ, सभासद फैसल अली खां लखनऊ, शिया धर्मगुरु मौलाना वकार हैदर आजमगढ़, अमानुल्लाह विधि विशेषज्ञ मिर्जापुर, मौलाना हाफिज मोहम्मद जावेद धर्मगुरु झांसी, सरफराज अली समाजसेवी नोएडा, मोहम्मद इफ्तिखार हुसैन समाजसेवी गोरखपुर, डॉ. एहतिशामुल हुदा समाजसेवी बरेली, सरवर सिद्दीकी समाजसेवी भदोही, कल्बे हुसैन कब्बन नवाब समाजसेवी लखनऊ, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और राज्य हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी सदस्य बनाया गया है। समिति के सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा। अब समिति के सदस्य चेयरमैन का चुनाव करेंगे। चुनाव 30 दिसम्बर को शाम 4 बजे बापू भवन के चतुर्थ तल स्थित सभागार में होगा।
यह भी पढ़ें:-कन्नौज: पीयूष जैन के घर पांचवें दिन भी गिने गए नोट, स्टेट बैंक के कर्मचारी बक्सों में भरकर ले गए कैश व सोना
