बरेली: प्रापर्टी डीलर का पीछा कर दबंगों ने चलाई गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रापर्टी डीलर का पीछा कर दबंगों ने उस पर गोली चला दी। फायर मिस होने से प्रापर्टी डीलर की जान बच गई। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर के गांव बिरिया नारायनपुर निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि वह सोमवार को लगभग 11 बजे …

बरेली, अमृत विचार। प्रापर्टी डीलर का पीछा कर दबंगों ने उस पर गोली चला दी। फायर मिस होने से प्रापर्टी डीलर की जान बच गई। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर के गांव बिरिया नारायनपुर निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि वह सोमवार को लगभग 11 बजे अपने गांव से प्रगति नगर करगैना स्थित दूसरे मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें लगा कि कोई कार से उनका पीछा कर रहा है।

उन्होंने अपनी कार की गति धीमी की तो पीछे से आ रही कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि कार में इटौआ बदायूं रोड निवासी वीरपाल, उसका बेटा अनिल यादव समेत एक अन्य व्यक्ति सवार थे। आरोपियों ने उतरते ही उनपर तमंचे तान दिए। इसके बाद अनिल यादव ने उन्हें गिरा लिया और फिर गोली चला दी।

फायर मिस होने से उनकी जान बच सकी। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया तो वहां कई लोग आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के साथ साथ अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार