बरेली: मामूली बात पर दबंग ने सरेआम चलाई गोली, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। जाम को लेकर जरा सी बात कहने पर बुलेट सवार दबंग ने नशा उन्मूलन केंद्र के व्यवस्थापक पर गोली चला दी। फायर मिस होने से उसकी जान बच सकी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर हंगामा मच गया। इसके बाद आरोपी बुलेट छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्रेमनगर के चहाबाई निवासी …
बरेली, अमृत विचार। जाम को लेकर जरा सी बात कहने पर बुलेट सवार दबंग ने नशा उन्मूलन केंद्र के व्यवस्थापक पर गोली चला दी। फायर मिस होने से उसकी जान बच सकी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर हंगामा मच गया। इसके बाद आरोपी बुलेट छोड़कर मौके से फरार हो गए।
प्रेमनगर के चहाबाई निवासी रचित जौहरी ने बताया कि वह मंगलवार की शाम वह जिम से कार से अपने घर जा रहे थे । घर के पास स्थित तिराहे पर कुछ जाम लगा हुआ था। जाम में दो बुलेट सवार लड़के हंगामा कर रहे थे। इस बात को लेकर उन्होंने उन्हें टोका दिया। इतने में बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने उन पर गोली चला दी। निशाना चूकने पर रचित की जान बच सकी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी इसके बाद दोनों आरोपी बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को अपने साथ प्रेम थाने ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
नहीं था बुलेट पर कोई नंबर
आरोपी जिस बुलेट को चला रहे थे उस पर कोई नंबर नहीं पड़ा था। ना ही गाड़ी में कोई पेपर था । पुलिस अब बुलेट के चेचिस नंबर से गाड़ी की मालिक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बाइक बंद होने की वजह से वह मौके पर छोड़कर भाग गए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दबंग के द्वारा चलाई गई गोली की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है । सीसीटीवी के माध्यम से दोनों की पहचान की जा रही है। रात तक कुछ लोगों के नाम भी सामने आ गए थे।
चहवाई पर दबंगों ने गोली चलाई है। पीड़ित की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
